फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्चा नौ घंटे बाद खेत में लेटा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। खदरा गांव से बुधवार सुबह करीब 9 बजे रिश्तेदार के घर आया बच्चा लापता हो गया। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे की खोजबीन शुरू की। बच्चा शाम को लाही के खेत में मिला। बच्चे ने बताया कि उसकी गेंद खेत में चली गई थी। वह उसे खोज रहा था, तभी नींद आ गई।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के कोरसम के मजरे श्याम खेड़ा निवासी राजेश विश्वकर्मा का पुत्र मनी (7) बुआ अन्नू देवी के घर 8 दिन पहले खदरा गांव आया था। वह सुबह बच्चों के साथ खेलते समय गायब हो गया था। अन्नू देवी ने भाई राजेश विश्वकर्मा को सूचना दी। नाते-रिश्तेदारी में खोजबीन भी की गई। उसके बाद परिजन निराश हो गए। पिता ने थाने में तहरीर दी।
पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन में जुटी। बच्चे को पुलिस ने अन्नू देवी के घर से दो सौ मीटर लाही के खेत से खोज लिया। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया मनी को उसके पिता राजेश विश्वकर्मा को सौंप दिया है। मनी ने पूछने पर बताया कि उसकी गेंद लाही के खेत में चली गई थी। बच्चा खोजने गया था। इसके बाद नींद आने पर सो गया। वह कक्षा दो में पढ़ाई करता है। मामले में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें