बिंदकी। पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोगों ने कंसाखेड़ा के अवध बिहारी(22) को पहले लाठी-डंडे से पीटा फिर चाकू मारकर घायल कर दिया। धमकी देते हुए हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
किसान रामाधार ने बताया कि उनका बेटा अवध बिहारी गांव के पास तालाब किनारे मंगलवार देर शाम खड़ा था। उसे अकेला पाकर गांव के समीर और पवन ने कुछ साथियों के साथ पहले बेटे को पीटा, फिर चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ बेटा घर आया। परिजन उसे सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे और इलाज कराया। बुधवार को अवध बिहारी ने कोतवाल नंदलाल को तहरीर दी।