फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने 35 ओवरलोड ट्रक पकड़े, हुआ चालान

विज्ञापन
बहुआ के दसवां मील में खड़े पकड़े गये ओवर लोड ट्रक - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के दसवां मील के पास बांदा-टांडा हाईवे पर शनिवार सुबह प्रशासन व पुलिस टीम ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। टीम को देख कई चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रमोद झा, सीओ जाफरगंज अभिषेक तिवारी, ललौली एसओ प्रदीप यादव, बहुआ चौकी प्रभारी उमाकांत यादव, गाजीपुर एसओ आशीष सिंह, शाह चौकी प्रभारी मुकेश सिंह की टीम ने रात 11 बजे से ढाई बजे तक यह कार्रवाई की।
बांदा व जिले की खदानों से निकले मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों की धरपकड़ का अभियान चलाया गया। दसवां मील व टोल प्लाजा के पास भदौरिया ढाबे से 14 ओवरलोड ट्रक, चौहान ढाबे से 12 ट्रक, बैशाली ढाबे से नौ ट्रकों को पकड़ा। कुल 35 ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की गई। पकड़े गए सभी ट्रकों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें