फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी में मायके जा रही युवती से तीन लाख की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। शादी के बाद चौथी पर मायके लौट रही नवविवाहिता बस में टप्पेबाजी का शिकार हो गई। शादी 29 जनवरी को हुई थी। बगल में बैठे युवक ने युवती को बातों में उलझा कर उसकी अटैची में रखे शादी के जेवर और मुंह दिखाई में मिली रकम समेत करीब तीन लाख का माल पार कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी राकेश श्रीवास्तव की बेटी श्रद्धा श्रीवास्तव की शादी 29 जनवरी को बांदा कस्बे में हुई थी। रविवार को पिता चौथी लेने के लिए बांदा गए थे। सोमवार सुबह बांदा से बेटी को लेकर फतेहपुर आए। ज्वालागंज बस स्टाप से पिता-पुत्री खागा के लिए बस में बैठे। पिता आगे की सीट पर बैठे थे। श्रद्धा उसके पीछे वाली सीट में अटैची लेकर बैठ गई। एक युवक आकर श्रद्धा के पास बैठ गया। उसने उसकी अटैची अपने बगल में खिसका ली। कुछ देर बाद बातचीत भी करता रहा। अचानक युवक आंबापुर के समीप बस रुकवा कर उतर गया। कुछ देर बाद अटैची पर श्रद्धा की नजर पड़ी तो अवाक रह गई। अटैची का ताला टूटा हुआ था। पिता राकेश ने बताया कि शादी का सारा जेवर अटैची में था। मुंह दिखाई के करीब पंद्रह हजार रुपये और मंगलसूत्र, बेंदी, अंगूठी, कमरबंद, झुमकी भी रखी थी। बस चालक ने थरियांव थाना के सामने पीड़ितों को उतार दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। थानेदार विनोद गौतम ने बताया कि उनके क्षेत्र की घटना नहीं है। पीड़ित को खुद ही नहीं पता कि कहां घटना हुई है। तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें