फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट तनाव की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ(फतेहपुर)। ललौली थाना क्षेत्र के जजरहा गांव में रविवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। तनाव की सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंचा। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। शिकायतकर्ता मौके पर पुलिस को नहीं मिला। पुलिस मामले को अफवाह मान रही है।
विज्ञापन

जजरहा गांव निवासी साबिर नट का बेटा अस्लीम नट शाम करीब साढ़े सात बजे बाइक से जा रहा था। देवगांव मूसेपुर गांव में बाइक भरे पानी से तेज रफ्तार में निकाली। गांव के रामकिशोर कुशवाहा ने गंदा पानी पड़ने का विरोध किया। दोनों के बीच नोकझोक होने लगी। सलीम ने 112 नंबर की पर दूसरे पक्ष के हमला करने की सूचना दी।
उसे करीब 50 लोगों ने घेर लिया है और मारपीट कर रहे है। ललौली थाने, दतौली चौकी का फोर्स पहुंचा। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने कॉलर के नंबर में फोन मिलाया। हालांकि फोन नहीं उठा। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि अस्लीम ने नशे में फोन किया था। उसके बाद कहीं छुप गया। दूसरे पक्ष से बातचीत की गई। किसी तरह की घटना न होने की बात कही है। पक्षों के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

फतेहपुर। ललौली थाने के हरियापुर गांव में शनिवार रात एक समुदाय के लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया गया। पुलिस मौके पर पहुंची। जहां कुछ लड़कों की एक घर में गेंद चली जाने पर विवाद का मामला निकला। एसओ केशव वर्मा ने बताया कि 112 नंबर में सूचना आई थी। मौके पर लोग घरों में सोते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें