फतेहपुर। सेंट जेवियर्स स्कूल में रविवार को ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कोरिया वर्ल्ड ताइक्वांडो फेडरेशन ने प्रमाणपत्र जारी कर सम्मानित किया है। समारोह में राज ताइक्वांडो एकेडमी के संरक्षक किशन मोहरोत्रा व प्रदेश महिला संगठन की सलोनी मेहरोत्रा, एकेडमी अध्यक्ष सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य जीपी मिश्रा ने रविवार को काजल, तनु, पवनी और शशांक को प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में जीपी पांडेय, मनीष, मनोराजन, आकाश, मनीष दुबे आदि मौजूद थे।