फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता कार्यालय में हंगामा, तोड़फोड़

विज्ञापन
बिजली विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़ के बाद विखरा पड़ा सामान - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। बकाया पर बिजली काट देने के विरोध में कांशीराम कालोनी के लोगों ने बुधवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में हंगामा किया। अधिशासी अभियंता ने तोड़फोड़ व कागजात नष्ट कर देने की तहरीर कोतवाली में दी है। इधर, पुलिस के पहुंचने से पहले प्रदर्शन करने वाले लोग जा चुके थे।
विज्ञापन

बता दें कि बिजली विभाग की टीम ने कांशीराम कालोनी में रहने वालों का बिजली बकाया अधिक होने पर सोमवार की रात शहर के अस्ती आवासीय कालोनी व गड़रियन पुरवा कालोनी की बिजली सप्लाई काट दी गई थी। दोनों कांशीराम कालोनी है। दो दिन से पूरे कालोनी की बिजली सप्लाई बंद है। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे
अस्ती व गड़रियन पुरवा कालोनी के लोगों ने आबूनगर के विद्युत वितरण खंड प्रथम मेें पहुंचकर हंगामा किया। अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय का कहना है कि कांशीराम कालोनी से भारी संख्या में लोगों ने आकर कार्यालय
विज्ञापन

में तोड़फोड़ की। कई जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए और कुछ अपने साथ उठा ले गए हैं। महिला व पुरुष कर्मचारियों से लोगों ने अभद्रता की। उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी तहरीर उन्होंने कोतवाली पुलिस को दी गई है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता प्रभाकर पांडेय ने कार्यालय में तोड़फोड़ करने और सरकारी कागजात फाड़ने की तहरीर दी है। कालोनी के अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया गया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें