फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल की बच्ची संग दुष्कर्म कर आरोपी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम (फतेहपुर)। हथगाम थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। दबाव बनाने के लिए आरोपी के परिजनों को पुलिस ने थाने में बैठाया है।
विज्ञापन

थाने के एक गांव की चार साल की बच्ची पांच दिसंबर की शाम लगभग सात बजे घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोसी (36) मूलचंद्र बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने से लिवा ले गया था। कुछ दूरी पर झाड़ियों के पीछे उसके साथ दरिंदगी की। बच्ची की हालत बिगड़ गई। किसी तरह से वह घर पहुंची। उसे लहूलुहान हालत में देखकर
परिजनों में चीख पुकार मच गई थी। परिजनों ने एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बच्ची के पिता ने बुधवार की शाम थाने में तहरीर दी। उसने बताया कि लोकलाज का भय सताने लगा था। इसी वजह से किसी को जानकारी नहीं दी थी। आरोपी पक्ष की ओर से धमकी भी मिली है। महिला पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज किए। अप्राकृतिक तरीके से
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की बात सामने आई है। कार्यवाहक थानेदार प्रभुनाथ यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। मूलचंद्र मजदूरी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें