चौडगरा। कल्यानपुर थाने के हाईवे पर मौहार गांव के पास एक ही बाइक से चार लोग जहानाबाद जा रहे थे। हाईवे पर मौहार गांव के पास एक ट्रक खड़ा था। बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा टकराई। टकराते ही चारों सवार दूर जा गिरे। घायलों में भोला(23), भाई कालीदीन(21), पड़ोसी छिद्दू(55), श्रीकृष्ण(23) को भर्ती
कराया गया। यह सभी कल्यानपुर के गजोधर खेड़ा गांव निवासी हैं। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी चौडगरा रामू सिंह यादव ने सभी को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। हेलमेट न होने की वजह से भोला के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।