फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस डायरी न लाने पर टल गई जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
केस डायरी न लाने पर टल गई जमानत
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, शहर में पकड़े गए बड़े जुए का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। दिवाली से एक दिन पहले शहर के आदर्श नगर में पकड़े गए जुए के मामले में किसी भी आरोपी की जमानत नहीं हो सकी। सभी तीस लोग जेल में निरुद्ध हैं। बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में जमानत के लिए कई बड़े अधिवक्ता भी जुटे थे।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लालबाबू यादव ने सुनवाई के दौरान सभी अधिवक्ताओं की दलीलों को सुनने के बाद विवेचक से प्रकरण की केस डायरी तलब की। सीजेएम कोर्ट के सहायक अभियोजन अधिकारी राजेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि अदालत में जुए में पकड़े गए सीमू सिंह, धर्मू सिंह, जितेंद्र लोधी, सोनू पंडित, बंदी रक्षक बालकिशन सहित अन्य तीस आरोपियों की ओर से जमानत याचिकाएं दाखिल की गई थीं। सुनवाई करते हुए अदालत ने पुलिस की केस डायरी तलब की। मगर विवेचक की ओर से न्यायालय में केस डायरी दाखिल नहीं की जा सकी। इसके चलते अब जमानत के बिंदु पर 31 अक्तूबर गुरुवार को सुनवाई होगी। जमानत टल जाने से सभी आरोपियों को एक और रात जेल में ही बितानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें