औंग। शिवराजपुर गांव में सड़क किनारे बने बाजार में बुधवार रात एक परचून की दुकान में चोरी हो गई। चोर पीछे का दरवाजा काटकर हजारों रुपये का सामान समेट ले गए।
शिवराजपुर गांव के जितेंद्र द्विवेदी का गांव के बीच में मकान है। वहीं यह पत्नी व परिवार के साथ रहते हैं। पिता शिवमोहन द्विवेदी व माता बाजार में बने दुकान वाले घर में रहते हैं। जितेंद्र ने बताया कि पिता का कानपुर में हाइड्रोसील का ऑपरेशन हुआ है, माता उनकी देखरेख के लिए कानपुर अस्पताल में हैं। शाम को वह दुकान बंद कर गांव वाले मकान में चले गए थे। चोर रात में पीछे का दरवाजा काटकर दो हजार रुपये, परचून का सामान, गेहूं का बीज व खाद समेत पचास हजार रुपये का माल समेट ले गए। थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य ने बताया कि जांच के लिए हल्का इंचार्ज को भेजा गया है।