फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरिया फैक्ट्री में करंट से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औद्योगिक क्षेत्र सौंरा स्थित सरिया फैक्टरी में बुधवार की रात कर्मचारी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रबंधन ने पीड़ित के परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के केवई गांव निवासी गुलाब यादव के बेटे राजन (42) फैक्टरी के मैकेनिकल सेक्शन में हेल्पर थे। यह दो माह से फैक्ट्री में कार्यरत थे। रात पाली में सरिया उठाकर कहीं ले जाते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गए। करंट से झुलसता देखकर सहकर्मियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। साथी अमरजीत व प्रभू
शहर के एक नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सुबह जवाब दे दिया। नर्सिंग होम से परिजन सुबह आठ बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद राजन को मृत घोषित कर दिया। मार्च्युरी हाउस में
विज्ञापन

पत्नी सावित्री बदहवास हालत में दिखी। पिता ने बताया कि फैक्टरी संचालकों पर कोई आरोप नहीं है। मैनेजर जेके झा ने बताया कि हादसे की सूचना पुलिस को दी गई है। घटना के समय रात को वह नहीं थे। पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें