फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता को गाली गलौज व मारने की धमकी का आडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बिजली विभाग के अवर अभियंता से मोबाइल फोन पर गालीगलौज का आडियो वायरल हुआ। अवर अभियंता ने गाजीपुर थाने तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि फोन नंबर ब्लॉक क्षेत्र के चुरियानी गांव का होने की पुष्टि हुई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

असोथर उपकेंद्र के अवर अभियंता हरिकेश ने बताया कि असोथर विद्युत उपकेंद्र से शहर के राधानगर से चुरियानी गांव तक बिजली सप्लाई दी जाती है। 33 केवीए लाइन में कहीं पर भी फाल्ट होने पर सबस्टेशन से संबद्ध इलाकों
में बिजली की आपूर्ति बंद हो जाती है। शनिवार की शाम को करीब 6.30 बजे फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब साढ़े सात बजे किसी अंजान नंबर से उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने
विज्ञापन
विज्ञापन

गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पीटने की धमकी दी। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। अभी तक छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें