फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। पति व बच्चों के साथ मायके में रह रही महिला रात में घर के अंदर संदिग्ध अवस्था में आग से गंभीर रूप से झुलस गई। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद हैलट कानपुर रेफर कर दिया जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

राम कुमारी देवी (30) अपने पति कामता प्रसाद के साथ कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव अपने मायके में रह रही थी। जबकि उसकी ससुराल थाना कल्याणपुर क्षेत्र के ददना खेड़ा गांव में है। शनिवार को लगभग आधी रात के
अचानक महिला संदिग्ध अवस्था में आग में गंभीर रूप से जल गई। महिला को आननफ ानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद हैलट कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया है। मृतक महिला के सबसे बड़ा (11) वर्षीय पुत्र अमित कुमार जबकि दो पुत्री पिंकी देवी (5) तथा प्रतिभा देवी (2) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें