फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सब्जी मंडी में शुल्क वसूली करने वाले युवक का शव सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला। 16 हजार की नगदी, मोबाइल और साइकिल गायब थी। परिजनों ने लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप एक मीट कारोबारी पर लगाया है। कारोबारी दुकान बंद करके गायब है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थानाक्षेत्र के रेवाड़ी रामपुर निवासी मोनू दुबे (35) सब्जी मंडी में शुल्क वसूली का काम करता था। इसके अलावा, उसने कई लोगों को ब्याज पर रुपये भी बाट रखे थे। मां शांति देवी ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे मोनू घर से 16 हजार रुपये लेकर साइकिल से निकला था। वह किसी काम से सौंरा गया। जहां उसे शाम को गांव के लड़कों ने देखा था। इसके बाद रात को घर नहीं लौटा। वह लोग रात को खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
परिजन सुबह थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने भग्गा का पुरवा गांव के पास रेलवे ट्रैक से एक शव मिलने की जानकारी दी। कपड़ों से पिता कृष्ण कुमार ने बेटे की पहचान की। पिता ने बताया कि सौंरा का एक मीट कारोबारी है। उसने बेटे से करीब दो लाख रुपये उधार ले रखे थे।
विज्ञापन

उसने ही बेटे की लेनदेन के विवाद में हत्या की है और शव को हादसा दिखाने के लिए ट्रैक पर फेंका है। बेटे की साइकिल, 16 हजार रुपये, मोबाइल गायब है। मीट कारोबारी की सुबह से दुकान भी बंद है। कल्यानपुर थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। पिता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें