फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे पर सो रहा मासूम गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। भोर पहर दरवाजे पर छप्पर के नीचे सो रहे मासूम के गायब होने से हड़कंप मचा है। सूचना पर मौके पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाक्षेत्र के भलेवां के मजरे पछिली गांव निवासी सुरेंद्र चौहान पत्नी सुशीला के साथ सोमवार की भोर फसल की कटाई के लिए खेत गए थे। सुशीला का कहना है कि छह माह के बेटे राम को घर के सामने छप्पर के नीचे चारपाई पर सुलाकर फसल काटने चली गई थी।
विज्ञापन

करीब नौ बजे जब वापस आए तो बच्चा गायब था। मासूम के गायब होने से गांव में हड़कंप मच गया। घंटों परिजन बच्चे की खोजबीन करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुरेंद्र के दो बेटों में यह छोटा है। दूसरा बेटा कृष्ण डेढ़ वर्ष का है। सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची।
मासूम की मां ने थाने में तहरीर देकर पारिवारिक जेठानी मालती पत्नी श्रवण पर बच्चा गायब करने का आरोप लगाया है। एसओ रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मालती के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें