फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग : थरियांव में पति तो असोथर में प्रेमी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव सर्किल के थरियांव और असोथर थानाक्षेत्र में हुई हत्या की दो वारदातों का पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया। दोनों ही घटनाओं के पीछे प्रेम प्रसंग सामने आया। एक मामले में पत्नी ने साजिश कर पति की हत्या करा दी, तो असोथर में प्रेमिका व उसके परिजनों के हाथों एक युवक की हत्या हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घटनाओं का खुलासा करते हुए आरोपियों को कोर्ट में हाजिर किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सीओ थरियांव ने बताया कि दोनों घटनाओं में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है। एक घटना में महिला, उसके प्रेमी और प्रेमी के साथी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरी घटना में दंपति और उनकी बेटी की गिरफ्तारी हुई है।
खुलासा-1: 30 मार्च की सुबह थरियांव थानाक्षेत्र के हसवां पीएनसी प्लांट के पास एक युवक की लाश मिली थी। 31 मार्च को शव की पहचान राजू प्रसाद साहू निवासी बक्सापुर थाना कोतवाली फतेहपुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि राजू की पत्नी सुलेखा का, राजू के मौसेरे भाई रामराज से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

इसकी खबर राजू को लग गई थी और वह लगातार सुलेखा पर दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर मारपीट भी हो रही थी। कोई रास्ता न देख सुलेखा ने अपनी प्रेमी रामराज निवासी करौली थाना मर्का जिला बांदा के साथ मिलकर पति राजू की हत्या की साजिश रच डाली। 29 मार्च की शाम रामराज व उसका एक दोस्त राजू को लेकर शराब पीने निकले और हुसैनगंज, हथगाम होते हुए वापस हसवा पीएनसी प्लांट के पास शाम को रुके।
यहां पर शराब पिलाकर राजू को बेसुध किया गया और दोनों ने मिलकर पत्थर से उसके गले के पास प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। फिर वहां से भाग निकले। पुलिस हिरासत में सुलेखा और रामराज ने पहले तो पुलिस को चकमा देने का प्रयास किया लेकिन सख्ती से पूछताछ में दोनों टूट गए और हकीकत बता दी। पुलिस ने घटना में शामिल सुलेखा, रामराज व उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
खुलासा-2: असोथर के प्रेममऊ कटरा में नहर किनारे 16 जनवरी 2021 को एक युवक की लाश मिली थी। उसके सिर पर चोट के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर गहरी चोट आई थी। युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। एक अप्रैल को हुसैनगंज के चौहट्टा गांव निवासी अशोक पासवान असोथर थाने पहुंचे और फोटो देखकर शव की शिनाख्त अपने पुत्र सनोज पासवान (22) के रूप में की।
असोथर के एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। सामने आया कि सनोज असोथर के इंग्लेश पासवान के घर आता जाता था और उसका प्रेम प्रसंग उसकी पुत्री सुधा के साथ था। जब यह बात परिजनों को पता लगी तो उन्होंने सनोज की हत्या की योजना बनाई और बेटी के जरिए इंग्लेश को घर बुलाया।
इंग्लेश जब घर पहुंचा तो उसके सिर पर ईंट पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। शव को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इंग्लेश पासवान, उसकी पुत्री सुधा पासवान व पत्नी शकुंतला देवी के खिलाफ हत्या व साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा है। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर सनोज के दो मोबाइल, दो एटीएम, आधार कार्ड, पैन कार्ड व पर्स बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें