बिंदकी। ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस व आबकारी विभाग ने शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान टीम को 40 लीटर मिलावटी शराब, एक किलो 100 ग्राम यूरिया व एक आरोपी हाथ लगा।
शनिवार को कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के छोटे लालपुर गांव में ड्रोन कैमरे की मदद से पुलिस व आबकारी विभाग ने कार्यवाई की। टीम ने यहां के रहने वाले इंद्रपाल के घर में छापा मारा। यहां से 40 लीटर मिलावटी शराब व एक किलो 100 ग्राम यूरिया बरामद की।
शराब बनाने के उपकरण भी टीम को मिले। ड्रोन कैमरे को गांव के पास प्राइमरी स्कूल परिसर में लगाया गया था। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, आबकारी इंस्पेक्टर लक्ष्मीशंकर बाजपेई आदि मौजूद रहे।