फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में नाबालिक के साथ दुष्कर्म, वीडीयो भी बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। किशोरी से दुष्कर्म कर युवक ने वीडियो बना लिया और अब उसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुराचार कर रहा है। अब उसकी शादी भी हो गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि मई 2020 में वह जंगल गई थी। एक युवक ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने उसकी वीडियो मोबाइल से बना लिया। धमकी दी कि अगर उसने शिकायत की तो वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। इस डर से वह खामोश रही। इसके बाद युवक व उसके एक साथी ने ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।
तब उसकी उम्र 17 साल के करीब थी। अब परिजनों ने उसकी शादी कर दी है। वह जब भी मायके आती है तो युवक उसे ब्लैकमेल करता है। 26 मार्च 2021 को युवक ने उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर खखरेरू वीरेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें