फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला समेत चार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण हाईवे पर जुट गए। ईंट, लकड़ी सड़क पर फैला दिया और रिक्शा खड़ा करके जाम लगा दिया।
विज्ञापन

चालक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर और सीओ जाफरगंज के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। जाम खुलवाने का प्रयास किया गया तो ग्रामीण अफसरों से उलझ गए। तीखी नोकझोंक हुई। ग्रामीण ब्रेकर और मुआवजे की मांग पर अड़े थे। जाम खुलता न देख अफसरों ने जेसीबी मंगाकर ब्रेकर निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू कराया, जिसके बाद लोग शांत हुए। करीब तीन घंटे तक हाईवे पर दोनों तरफ 15-15 किमी तक वाहनों की कतारें लग गईं।
ललौली थानाक्षेत्र के खटौली गांव की रहने वाली शांति देवी (60) मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे शौच क्रिया के बाद घर लौट रही थी। बांदा-टांडा हाईवे पर फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शांति देवी दूर जा गिरी।
विज्ञापन

जबकि ट्रेलर ने सड़क किनारे नाले के ऊपर खड़े फूलचंद्र गुप्ता (55), राजेश रैदास (30) व बाबू यादव (50) निवासीगण खटौली को अपनी चपेट में ले लिया और बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा। राजेश की हालत नाजुक होने पर उसे कानपुर हैलट भेजा दिया गया।
हादसे से आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने ईंट, लकड़ी सड़क पर फैल दी और रिक्शा खड़ा करके जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने सड़क पर ब्रेकर बनाने व मुआवजे की मांग रखी।
एसडीएम सदर प्रमोद कुमार झा, सीओ जाफरगंज संजय कुमार शर्मा, ललौली थानेदार संदीप तिवारी, इंस्पेक्टर जाफरगंज राजीव कुमार सिंह, गाजीपुर एसओ अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ ग्रामीणों को समझाने में लगे रहे। जाम खुलवाने को लेकर ग्रामीणों व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आक्रोशित महिलाओं ने भी जमकर हंगामा काटा।
परिजन व ग्रामीणों का कहना था कि जब तक ब्रेकर के लिए गड्ढे नहीं खुदेंगे तब तक जाम भी नहीं खुलेगा। तीन घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों की मौजूदगी में खटौली गांव में दो जगहों पर जेसीबी से ब्रेकर के लिए गड्ढे खुदवाए गए। तब जाकर हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
एसडीएम सदर ने बताया कि ब्रेकर बनवाने का काम शुरू करा दिया गया है। मुआवजे की मांग पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीओ जाफरगंज ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
कड़ी मशक्कत के बाद निकले स्कूली वाहन और एंबुलेंस
खटौली गांव में ग्रामीणों द्वारा जाम लगाने के कारण हाईवे पर दोनों ओर 15-15 किलोमीटर के दायरे में वाहनों की लाइन लग गई। जाम खटौली गांव से दतौली के यमुना पुल तक व शाह बाईपास तक लगा रहा। इसमें सैकड़ों की संख्या में भारी वाहन, चार पहिया वाहन व बसें फंस गईं। जाम में फंसी स्कूली वाहन व एंबुलेंस को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें