थरियांव। कंटेनर में गोवंश लेकर जा रहे तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। कंटेनर से 28 गोवंश मिले, इनमें दो की मौत हो चुकी थी। चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थरियांव थाने में तैनात एसआई उपदेश कुमार ने मंगलवार की सुबह 11 बजे आमापुर व हसवा के बीच कंटेनर को रोक लिया। जांच में कंटेनर में 28 गोवंश मिले। पुलिस ने मौके से चालक मुन्ना निवासी पूरामुफ्ती थाना पूरामुफ्ती प्रयागराज को गिरफ्तार किया। गाड़ी में एक गाय व एक सांड़ की मौत हो गई थी। जबकि दो गाय व 24 सांड़ जीवित थे।
चालक ने बताया कि वह मवेशियों को लेकर इटावा से बिहार लेकर जा रहा था। पुलिस ने मवेशियों को रामपुर गोशाला पहुंचाया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।