फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में बंद फैक्ट्री से चोरी की सात बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग। बंद चल रही फैक्टरी से पुलिस ने चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। पुलिस ने बकरी चोरी करके भाग रहे तीन चोरों को पकड़ा और उनकी निशादेही पर रामपुर मोड़ के पास एक बंद फैक्ट्री से बाइकों की बरामदगी की है। पुलिस को चोर के पास से तमंचा व कारतूस भी मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

औंग थाने के उप निरीक्षक ब्रह्मदेव गोस्वामी, सिपाही हरीश कुमार, अंकुर मिश्रा, बाबी सिंह, राजकुमार के साथ शुक्रवार की शाम गश्त पर थे। पुलिस को रावतपुर की ओर से एक आल्टो कार आती दिखी। पुलिस ने कार रुकवाई तो उसमें सवार चार लोग भागने लगे। पुलिस ने इनमें से तीन को पकड़ लिया। जबकि एक आरोपी भाग निकला।
जांच में एक व्यक्ति के पास तमंचा व कारतूस मिला। बिना नंबर की कार के अंदर दो बकरियां भी मिलीं। जांच में पता चला कि यह लोग बकरी चोरी करके लौट रहे थे। सख्ती से हुई पूछताछ में पता चला कि यह लोग बाइक, कार और घरों में चोरी करते हैं। पुलिस ने उनकी निशादेही पर रामपुर मोड़ हाईवे किनारे स्थित एक बंद फैक्ट्री से सात चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर औंग अनूप सिंह ने बताया कि चोरों ने बेचने के लिए बाइक फैक्ट्री में छिपाकर रखी थीं। पकड़े गए शातिरों में टिर्रा कुंजड़ा निवासी कुंवरपुर थाना मलवां, शिवम सिंह व सोनू सिंह निवासी गाजीपुर शामिल हैं। जबकि भागने वाला आरोपी गाजीपुर का नीरज है। टिर्रा कुंजड़ा बिंदकी और मलवां थाने से पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें