फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के फांसी लगाने पर युवक को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा गया है। बाकी तीन आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

28 फरवरी की सुबह खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के जंगल में 14 वर्षीय किशोरी की लाश मिली थी। परिजनों ने गांव के चार लोगों के खिलाफ लड़की को फांसी पर लटकाकर मार डालने का आरोप लगाकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो मामला प्रेम-प्रसंग का निकला था।
आरोपी दीपक ने पुलिस को बताया कि रविवार की सुबह, लड़की ने उसे घटनास्थल पर बुलाया था और शादी के लिए दबाव बनाया था। दोनों परिवार के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए उसने शादी से मना किया तो उसने जान देने की धमकी दी थी। जिसे वह नजरअंदाज कर चला गया था। इसके बाद लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस खुलासे को लेकर ठोस सबूत भी जुटाए और बुधवार को दीपक को कोर्ट में पेश किया। उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा ने बताया कि दीपक को जेल भेजने की कार्रवाई हुई है। अन्य आरोपियों की भूमिका पर जांच चल रही है। जांच में हत्या का मामला नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें