फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर बर्तन कारोबारी के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा। बर्तन कारोबारी के बंद पड़े घर से चोरों ने सेंध लगाकर जेवर व सामान चोरी कर लिया। सुबह लोगों ने दीवार में सेंध देखकर मकान मालिक को सूचना दी। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अलौदीपुर मोड़ निवासी राजन गुप्ता की चौकी छिवलहा के सामने बर्तन की दुकान है। कुछ दिन से राजन गुप्ता भाई राज के साथ कानपुर में अपनी बहन के यहां रहते हैं। राज का इलाज चल रहा है। मंगलवार सुबह पड़ोसी ने उन्हें बताया कि उनके ताला बंद घर के आगे वाले कमरे की दीवार में सेंध लगी है।
घर में चोरी होने की आशंका जताई। मंगलवार को घर पहुंचे राजन ने ताला खोलकर देखा तो चोरी होने का पता चला। उन्होंने बताया कि अलमारी से चोर उनकी दिवंगत मां के जेवर, गैस सिलिंडर, बर्तन और कपड़े चुरा ले गए हैं। चौकी इंचार्ज छिवलहा बृजेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें