फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के शक पर युवक को बंधक बनाकर मेडिकल स्टोर संचालक ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। मोबाइल चोरी के शक में एक मेडिकल स्टोर संचालक ने साथियों संग रविवार को बंधक बनाकर एक युवक की पिटाई की। कई घंटे बाद युवक को छोड़ा। दहशत में युवक रात को घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

ललौली थानाक्षेत्र के बहुआ कस्बे स्थित पावर हाउस के पास एक मेडिकल स्टोर में बुखार की दवा लेने रसूलपुर गांव निवासी राम बहादुर का पुत्र राकेश सविता पहुंचा था। राम बहादुर ने बताया मेडिकल स्टोर संचालक ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाकर बेटे को बंधक बना लिया। संचालक ने दो साथियों संग बेटे को बेल्ट व डंडो से पीटा। बेटा देर शाम तक घर नहीं लौटा तो वह मेडिकल स्टोर पहुंचे।
जहां आसपास के लोगों से घटना की जानकारी दी। मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ की गई तो उसने गाली गलौज कर उसे भगा दिया। दहशत में पूरी रात बेटा घर नहीं लौटा। सोमवार सुबह घर आने पर उसने घटना की जानकारी दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें