फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीएस में कल होगा मेधा का सम्मान

Fri, 15 Jul 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
लोगो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला एवं तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी ने जिले की मेधा को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है। चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल (सीपीएस) चित्रांश नगर में शनिवार 16 जुलाई को यह आयोजन होगा। इंटर के अव्वल नंबर लाने वाले मेधावियों को यहां मंच से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन



टीएमयू के सहयोग से आयोजित होने वाले अमर उजाला के समारोह में दोपहर एक बजे से मेधावियों को अलंकृत किया जाएगा। इस समारोह को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का नाम दिया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से 15, 10 व पांच हजार की छात्रवृत्ति टीएमयू में प्रवेश लेने पर दी जाएगी। समारोह में जनपद के 60 प्रतिशत से अधिक अंकों से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मान मिलेगा। मेधावी छात्र-छात्राएं समारोह में प्रतिभाग कर छात्रवृत्ति का लाभ भी ले सकते हैं।


समारोह में शामिल होने के लिए यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड से परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी 16 जुलाई 2016 को दोपहर 12 बजे चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल चित्रांश नगर पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके बाद दोपहर एक बजे से होने वाले समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन



पंजीकरण कराने के लिए मेधावियों को इंटरमीडिएट परीक्षा 2016 के अंकपत्र की छाया प्रति साथ लाना होगा। सभी मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। किसी भी प्रकार की अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9473543007, 9307911933, 9760559559 व 9412388367 से संपर्क किया जा सकता है।



जिले में चौदह हजार मेधावी- फतेहपुर। जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के 38284 बच्चे इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 35619 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें 40 प्रतिशत बच्चों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। ऐसी हालत में मेधावियों की संख्या 14250 के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें