बिंदकी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बिंदकी सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड हास्पिटल के आसपास खाली पड़ी जमीन को साफ करा कर पेड़ पौधे लगाए जाएं। ताकि बीमार बच्चों के भर्ती होने पर एक अच्छा वातावरण मिल सके।
गुरुवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट निधि बंसल ने बिंदकी सीएचसी बने कोविड हास्पिटल का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था को देखी। हास्पिटल के नोडल प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, अधीक्षक डॉक्टर पीबी सिंह को दिशा
निर्देश दिए कि पूरे परिसर की बेहतर सफाई कराकर मिट्टी की पुराई करा दें। फिर गड्ढे खोद कर उसमें पौधे लगवाएं। ताकि वातावरण शुद्ध रहे। उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैैयारी पहले से कर लें।