फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: परिषदीय छात्रों ने दी पर्यावरण अध्ययन और नैतिक शिक्षा की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं। अंतिम दिन कक्षा एक और दो की कोई परीक्षा नहीं हुई। कक्षा तीन से पांच तक प्रथम पाली में कार्यानुभव एवं नैतिक शिक्षा और कक्षा छह से आठ तक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। दूसरी पाली में कक्षा छह से आठ तक पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा हुई। इस दौरान करीब 1750 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद बच्चे खुशी के साथ घर लौटे।
विज्ञापन

तेलियानी विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय अल्लीपुर में दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली 12:30 से 2:30 बजे तक संपन्न हुई। यहां प्राथमिक स्तर पर 52 में से 47 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 105 में से 92 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मलवां विकासखंड के बिंदकी स्थित जूनियर विद्यालय तेंदुली में प्रथम पाली में विज्ञान और द्वितीय पाली में पर्यावरण अध्ययन की परीक्षा हुई। यहां 110 पंजीकृत छात्रों में से 106 उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुरानी बिंदकी के गांधी प्राथमिक विद्यालय में कार्यानुभव एवं नैतिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं खागा क्षेत्र के बहादुरपुर प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन से पांच तक के विद्यार्थियों की परीक्षा उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। इसमें सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रधानाध्यापकों के अनुसार परीक्षाएं पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें