फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ब्लैक स्पॉट का सर्वे कर उठाए जाएंगे सुधारात्मक कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महात्मा गांधी सभागार में सोमवार को जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पिछले माह की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि विकसित संजय पोर्टल में चिह्नित ब्लैक स्पॉट का पुलिस, परिवहन और कार्यदायी संस्था संयुक्त रूप से सर्वे कर कारणों की रिपोर्ट दें और दुर्घटनाएं रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाएं। हाई रिस्क कॉरिडोर, क्रिटिकल जंक्शन और हाई डेंसिटी मार्गों पर ओवर स्पीड कैमरे और साइनेज लगाए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिया कि बिना फिटनेस वाले किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न हो। डीआईओएस को विद्यालयों में नियमित रूप से यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए गए। बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के आदेश भी दिए गए। बैठक में एडीएम न्यायिक सुनील कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें