फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 दिन में 30908 को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना के टीकाकरण का काम रफ्तार पकड़ रहा है। एक से 29 मई तक 45 और उससे ऊपर उम्र के 30908 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली है। यह आंकड़ा दिन ब दिन बड़ रहा है। इस सप्ताह 8030 लोगों को टीका लगवाया है।
विज्ञापन

शनिवार को 1461 लोगों का टीकाकरण हुआ। एक मई से 29 मई के बीच हुए टीकाकरण में अर्बन पीपीसी फिर अव्वल रहा। असोथर में 1408, बहुआ में 2622, हसवा 2080, भिटौरा 1778, तेलियानी 2209, पीपीसी 4348, खागा 1986, हथगाम 2103, विजयीपुर 1760, धाता 1617, अमौली 2233, देवमई 1903, खजुहा 2752 और गोपालगंज में 2039 लोगों को टीका लगाया गया।
सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि मई में 2,9,16 और 23 तारीख को रविवार होने की वजह से टीकाकरण नहीं हुआ। इस लिहाज से मई में 25 दिन ही टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें