फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोटा खत्म, सीएचसी पहुंच रही एंटी रैबीज वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्र में एंटी रैबीज वैक्सीन का टोटा खत्म हो गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने जिलेभर की 12 सीएचसी के लिए 1350 डोज एंटी रैबीज वैक्सीन का आवंटन कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में सिर्फ सीएचसी में ही वैक्सीन लगाने का प्रावधान है। सीएचसी अपने कोटे से क्षेत्रीय पीएचसी को एंटी रैबीज की आपूर्ति कर सकती है।
विज्ञापन

जिले में 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), 13 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के अलावा उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। वर्तमान समय में जिला अस्पताल के साथ ग्रामीण क्षेत्र की सभी 12 सीएचसी में एंटी रैबीज वैक्सीन लगाने की व्यवस्था है। जिला अस्पताल अपने लिए स्वयं वैक्सीन की व्यवस्था करता है, जबकि सीएचसी के लिए सीएमओ के यहां से वैक्सीन की आपूर्ति हर महीने की जाती है। इसके लिए बिंदकी और खागा सीएचसी का वैक्सीन का कोटा 180-180 डोज निर्धारित है, जबकि अन्य सभी सीएचसी में 90-90 डोज वैक्सीन हर महीने उपलब्ध कराई जाती है।
खास बात यह है कि अधिकांश सीएचसी कस्बों से बाहर स्थित हैं, जबकि पीएचसी कस्बों में स्थित हैं। एंटी रैबीज लगवाने के लिए लोग रोजना पीएचसी पहुंचते हैं, जबकि यहां वैक्सीन न होने से उन्हें लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. गोपाल कुमार माहेश्वरी ने बताया कि उनके यहां से हर महीने प्रत्येक सीएचसी को एंटी रैबीज वैक्सीन निर्धारित कोटे के तहत दी जाती है। सीएचसी चाहे तो अपने हिस्से से पीएचसी को एंटी रैबीज दे सकती है, लेकिन इसके लिए वह बाध्य नहीं है।
विज्ञापन

इनसेट...
सीएचसी आवंटित डोज
1- हरदों खागा- 180
2- धाता- 90
3- हथगाम- 90
4- खखरेरू- 90
5- बिंदकी- 180
6- अमौली- 90
7- जहानाबाद- 90
8- गाजीपुर- 90
9- हुसैनगंज- 90
10- थरियांव- 90
11- हाजीपुर गंग- 90
12- सरांय खालिस- 90
.............................................
योग- 1350
..............................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें