फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध संक्रमितों को घरों में पहुंचाई गई दवा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को अभियान चलाकर 400 संदिग्धों मरीजों को दवाओं के पैकेट बांटे। यह रोगी कोरोना के लक्षण के आधार पर चिह्नित किए गए हैं। घर में रहकर इन्हें दवाएं खाते हुए कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम अपूर्वा दुबे ने तीन दिन पहले गांव-गांव कोरोना लक्षण वाले रोगी चिह्नित करने का आदेश दिया था। इसके लिए आशाबहू और एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चिह्नांकन सभी ब्लॉकों में चल रहा है। अब तक 600 रोगी चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 400 लोगों को रविवार के दिन दवाएं बांटी गई। दवा वितरण के लिए पीएचसी स्तर से स्वास्थ टीम पहुंची और गांव -गांव आशा व एनएनएम ने चिह्नित मरीजों को दवाएं बंटवाईं।
डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि जिले में कंट्रोल रूम बना है। अगर किसी गांव में दवा नहीं पहुंच रही है, या संक्रमण फैलने की आशंका है तो सीधे कंट्रोल रूम में सूचना दें। सभी को दवाओं के साथ आवश्यक मदद पहुंचाई जाएगी। रविवार को भिटौरा, तेलियानी, हसवा, असोथर, बहुआ ब्लाक क्षेत्र के गांवों में दवाएं बांटी गई। भिटौरा पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित चौरसिया ने बताया कि उनके यहां 120 चिह्नित मरीजों को दवाओं की किट पहुंचाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें