फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्मिक को कोरोना, नहीं बंद हुआ बीएसए दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज संक्रमित सामने आ रहे हैं। बनाए जा रहे कंटेनमेंट एरिया की कवायद पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के एक कार्मिक के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बावजूद यह दफ्तर खुला रहा। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने रविवार से बंद क्षेत्र में कोविड-19 सैंपल कराए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक के कोरोना ग्रसित होने की पुष्टि से साथी कार्मिकों में ऊहापोह की स्थिति देखने को मिली। यह दीगर रहा कि विभाग ने दफ्तर को बंद करना मुनासिब नहीं समझा। जिला कोरोना सेल के नोडल अफसर डॉ. केके पांडेय ने बताया कि शनिवार को 12 संक्रमित केस निकले हैं। रविवार और सोमवार को सामुदायिक ठिकानों पर कोरोना की जांच कराई जाएगी। जिसमें वृद्घाश्रम, नारी निकेतन, धर्मशाला व जिला कारागार आदि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें