फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड और पोस्ट कोविड रोगियों में कारगर होम्योपैथिक दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के दौर में होम्योपैथिक दवाएं भी कारगर साबित हो रही हैं। विभिन्न प्लेटफार्म पर देसी चिकित्सा विधा की वकालत हो रही है। लिहाजा, होम्योपैथी चिकित्सा से जुड़ा स्टाफ भी अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैद है, जो जरूरतमंदों को होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध करा रहा है।
विज्ञापन

गुरुवार भी माइक्रो प्लान के तहत कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की नसीहत देने का भी काम हुआ। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंबरीश चंद्रा ने कलक्ट्रेट के जनसूचना केंद्र और बैंक में आर्सेनिक-30 दवा का वितरण किया। इससे पहले डा. चंद्रा ने डीएम अपूर्वा दुबे से मुलाकात कर होम्योपैथिक दवाओं की उपयोगिता की जानकारी दी।
बताया कि कोरोना पॉजीटिव मरीजों में भी होम्योपैथिक दवा बहुत कारगर है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आर्सेनिक के अलावा जेल्सीमियम, काली फोस सिक्स एक्स के प्रयोग से काफी फायदा हो रहा है। पोस्ट कोविड मरीजों में हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट प्रॉब्लम जैसी समस्याएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे मरीजों में कालीमुर 30 और केटकस क्यू जैसी दवाएं असरकारक हैं। इसी तरह बिंदकी क्षेत्र में डॉ. रश्मि उत्तम, हसवा क्षेत्र में डॉ. पूजा शर्मा और हुसैनगंज क्षेत्र में धीरेंद्र की टीम ने होम्योपैथिक दवाएं बांटीं। सनगांव, तेलियानी, मुरादीपुर, गुनीर, शिवराजपुर, ऐराया में भी होम्योपैथिक दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें