फतेहपुर। जिले में कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन पैर पसारता जा रहा है। शनिवार को 24 नए लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बावजूद लोग सार्वजनिक स्थलों पर लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। अब एक्टिव केस बढ़कर 112 हो गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 256 लोगों की जांच कराई। इनमें 24 के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इनमें ऐरायां के अमोन गांव का एक व्यक्ति, अफोई गांव के दो व्यक्ति, अमौली ब्लाक नसेनियां गांव का एक व्यक्ति, मानेपुर का एक व्यक्ति, असोथर ब्लाक के बखारी गांव की एक महिला, बहुआ ब्लाक के दूलापुर गांव की एक महिला, भिटौरा ब्लाक के चंदीपुर असनी गांव का एक व्यक्ति, आलमपुर नरही का एक व्यक्ति, छेउंका के दो व्यक्ति, खरगपुर का एक व्यक्ति, मुस्तफापुर का एक व्यक्ति, देवमई ब्लाक के चकजरारा गांव के दो व्यक्ति, धाता ब्लाक के रुहेल्लापुर का एक व्यक्ति, शहर के महिला डिग्री कालेज के पास का एक व्यक्ति, कलक्ट्रेट का एक व्यक्ति, सिविल लाइन का एक व्यक्ति, आवास विकास एमआईजी के दो व्यक्ति, हथगाम ब्लाक के सुरजीपुर गांव का एक व्यक्ति, मलवां ब्लाक के गोधरौली का एक व्यक्ति, मौहार गांव का एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। (संवाद)