फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कोटेदार ने किशोरी से की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। खेत से चारा काटकर घर जा रही किशोरी से गांव के कोटेदार ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने कोटेदार के खिलाफ छेड़छाड़,धमकी और पाॅक्सो एक्ट की तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम पांच बजे बेटी खेत से चारा लेकर आ रही थी। इसी दौरान गांव के ही कोटेदार रणविजय ने उसे रास्ते में दबोच लिया। उसके साथ अश्लील हरकत कर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। किशोरी का आरोप है कि लोगों को आते देखकर उसे किसी से शिकायत पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। किशोरी के पिता ने थाने में सोमवार को आरोपी कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें