फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किशोरों के हाथ में ई-रिक्शे की कमान, खतरे में जान

Tue, 11 Jun 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में फर्राटा भरने वाले अधिकांश ई-रिक्शा की कमान किशोर चालकों के हाथ दिखाई दे रही है। बिना लाइसेंस के यह चालक तेज रफ्तार में ई रिक्शा दौड़ा रहे हैं। इससे लोगों की जान पर खतरा बना हुआ है। किशोर वर्ग के चालकों के हाथों में स्टेयरिंग होने से नगर में ई-रिक्शा पलटने की कई घटनाएं भी चुकी हैं। लोगों की जान खतरे में डालकर फर्राटा भरने वाले ऐसे वाहन चालकों को देखने के बाद भी पुलिस कार्रवाई करना तो दूर उन्हें यात नियम बताना भी मुनासिब नहीं समझती। बैटरी से चलने वाले ई-रिक्शे बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार बन गए हैं। यही कारण है कि शहर में बडी तादाद में युवक ई-रिक्शा चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह चालक बिना इंडीकेटर जलाए ही अचानक वाहन मोड़ दे रहे हैं। इतना ही नहीं सवारियां बैठाने के लिए अचानक बीच सड़क पर ही ब्रेक लगा देते हैं, जिससे पीछे और सामने से आने वाले वाहनों से टकराने का भय बना रह रहा है। वाहन में तीस किमी रफ्तार का मीटर लगा है। चालक इसे पूरी रफ्तार में दौड़ा रहे हैं। ई रिक्शा काफी हल्का है। तेज रफ्तार दौड़ने पर अगर छोटे गड्ढे में भी इसका पहिया गया, तो पलटने में देर नहीं लगती। ऐसे चालक छोटे बच्चों को कोचिंग ले जाने और छुट्टी होने पर घर पहुंचाते हैं। इससे बच्चों पर भी खतरा मंडरा रहा है। इससे ऐसा लग रहा है कि शायद कोई बड़ी दुर्घटना होने के बाद पुलिस इस मनमानी पर रोक लगाएगी। जिलें में करीब छह हजार ईरिक्शों का पंजीकरण है और शहरभर में ही ईरिक्शा तीन से चार हजार से अधिक चल रहे हैं।
विज्ञापन




.............................

ईरिक्शों से हुए हादसों पर एक नजर:-



- 7 अप्रैल को जाफरगंज में आटो के टक्कर के बाद पलटा ई-रिक्शा, सवारियां हुई घायल।

-6 दिसंबर को मलवां क्षेत्र के सरांय शाहजादा गांव के समीप ई-रिक्शा पलटने से दंपति घायल हुए।



- 29 जनवरी आावस विकास में ई-रिक्शा पलटने से सात वर्षिय बालक की हुई थी मौत।

-25 दिसंबर को राधानगर थाना क्षेत्र के रमवां में ई-रिक्शे और बाइक की भिड़ंत के बाद बाइक चालक की मौत



....................

कोट्स



शहर में समय- समय पर ई-रिक्शों की चेकिंग कि जाती है। पहले भी चेकिंग अभियान चलाकर किशोर वर्ग के रिक्शा चालने व अन्य वाहनों चालने से रोका गया है, जो किशोर उम्र के चालक वाहन चलाते पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


प्रगति यादव, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें