फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भुगतान न मिलने पर ठेकेदार ने साथियों संग मिलकर जेई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पूर्व में कराए गए कार्य का भुगतान न होने से नाराज ठेकेदार ने साथियों के साथ मिलकर अवर अभियंता (जेई) को पीटकर हत्या की धमकी दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के बेलावां निवासी पुष्पराज सिंह यूपी राज्य निर्माण व श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड, राजकीय कार्यदायी संस्था में अवर अभियंता हैं। वह बुधवार शाम पशु चिकित्सालय अमौली की निर्माणाधीन इमारतों का निरीक्षण कर प्रयागराज जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि रास्ते में एक प्रतिष्ठान में चाय-नाश्ता किया। यहां कुछ पुराने परिचित भी मिले। नाश्ता करने के बाद वह घर के लिए निकले तो कुछ लोग उनका पीछा करने लगे। इसी बीच सौंरा पेट्रोल पंप के पास कार रोककर लघुशंका के लिए उतरे।
विज्ञापन

आरोप है कि प्रयागराज के नैनी लोकेपुर उत्तरी निवासी ठेकेदार गोविंद मिश्रा तीन साथियों के साथ दो बाइकों से पहुंचे और पीछे से सिर पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर चालक के साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की। सरकारी दस्तावेज फाड़े और हत्या की धमकी दी।
आरोपियों ने धमकी दी है कि काम में बाधा बनने पर जान से मार देंगे। मौके पर लोगों के पहुंचने पर आरोपी बाइक और स्कूटी से भाग गए। बताया गया कि गोविंद मिश्रा ने जिले में पूर्व में निर्माण कार्य कराए थे। अनियमितता की जांच के चलते भुगतान रोका गया था। इसी रंजिश में हमला किए जाने की बात सामने आई है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें