फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फॉल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरु। थाना क्षेत्र के तारापुर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर विद्युत लाइन का फॉल्ट ठीक करते समय संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल मंझनपुर कौशाम्बी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अईमापुर निवासी लवकुश सिंह पुत्र नाथू सिंह विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे तारापुर गांव स्थित करण सिंह के ट्यूबवेल की विद्युत लाइन में फॉल्ट की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है कि पुराने कोट फीडर से शटडाउन लेने के बाद वह लाइन ठीक कर रहा था।
इसी दौरान ऊपर से गुजर रही दूसरी व्यावसायिक विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी खखरेरू पहुंचाया। यहां इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें