फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रेलवे स्टेशन पर रैन बसेरे का निर्माण रुका, सर्दी में ठिठुरेंगे मुसाफिर

विज्ञापन
फोटो-19-रेलवे स्टेशन के सामने अधूरा पड़ा अस्थाई रैन बसेरा। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। मुसाफिरों और बेघर लोगों के ठहरने के लिए नगर पालिका की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने खाली पड़ी जमीन पर अस्थायी रैन बसेरा का निर्माण कराया जा रहा था। कर्मचारी कार्य में जुटे थे तभी डीआरएम से अनुमति न होने का हवाला देकर रेलवे अधिकारियों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे सर्दी में मुसाफिरों का ठिठुरना तय है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के निर्देश पर जिला महिला अस्पताल के समीप और रोडवेज बस स्टैंड परिसर में अस्थायी रैन बसेरे संचालित किए हैं। इसके अलावा पत्थरकटा चौराहे के पास एक स्थायी रैन बसेरा भी पहले से चल रहा है।
रेलवे स्टेशन पर अस्थायी रैन बसेरा के लिए नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार ने पूर्व में स्टेशन अधीक्षक जयनाथ यादव से स्थान उपलब्ध कराने की बात की थी। रेलवे की ओर से स्टेशन के सामने वाहन पार्किंग के पास जगह चिह्नित कराई गई।
विज्ञापन

ईओ के अनुसार ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था और आधे से अधिक काम पूरा हो चुका था। इसी बीच रेलवे के आईओडब्ल्यू विभाग के अधिकारी ने निर्माण रुकवाते हुए रैन बसेरा नहीं बनाने के निर्देश दे दिए।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक से बात हुई है। उन्होंने विभागीय के अफसर को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है। अनुमति मिलने पर निर्माण कार्य दोबारा शुरू किया जाएगा। अन्यथा किसी नई जगह का चयन किया जाएगा।

हर साल बनाया जाता था अस्थायी रैन बसेरा
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रति वर्ष रेलवे स्टेशन के आसपास अस्थायी रैन बसेरा का निर्माण किया जाता था। शीतलहर के दौरान दो महीने तक अस्थायी रैन बसेरा का संचालन होता रहा है। इसी बार भी रेलवे स्टेशन के सामने बनाए जाने वाले रैन बसेरा में 50 बेड रखवाए जाने की योजना है। अब डीआरएम की इजाजत के बाद ही रैन बसेरा बनाया जा सकेगा।

फोटो-19-रेलवे स्टेशन के सामने अधूरा पड़ा अस्थाई रैन बसेरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें