फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एडी हेल्थ ने सीएचसी में देखीं इमरजेंसी सेवाएं

विज्ञापन
फोटो-21-सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेती एडी हेल्थ। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शनिवार को एडी हेल्थ डॉ. अलका शर्मा ने सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ब्रेस्ट स्क्रीनिंग रूम, लेबर रूम, इमरजेंसी सेवाओं और मरीजों के वार्ड की स्थिति का अवलोकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) कार्यक्रम के तहत डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, दंत रोग, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर जांच की प्रक्रिया और जांच कक्षों में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। पंजीकरण व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा भी की गई।
एडी हेल्थ ने कहा कि सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक हैं। एनसीडी कार्यक्रम के तहत जांच कार्य प्रभावी ढंग से संचालित हो रहे हैं। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद और सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

फोटो-21-सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लेती एडी हेल्थ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें