फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट डालने के लिए किया जागरूक, लगवाए नारे

Wed, 08 Feb 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
मतदाता जागरुकता रैली निकालते ओपी यादव इंटर कालेज बिलंदा के बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान छेड़ दिया है। मंगलवार को राजकीय महिला महाविद्यालय व हंसवा ब्लाक क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाल अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की गई।
विज्ञापन


बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। रैली का नेतृत्व डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने किया। रैली में प्राचार्य प्रोफेसर स्वप्ना चटोपध्याय व अन्य प्रोफेसर मौजूद थे। हंसवा प्रतिनिधि के अनुसार ओपी यादव इंटर कालेज बिलंदा के बच्चों ने बिंलदा, नेवादा, बेंती आदि गांवों में जागरुकता रैली निकाल लोगों से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर कालेज प्रिंसिपल अवधेश प्रताप सिंह, श्याम सिंह, रामसूरत मौर्य, मुलायम सिंह, जावेद, विमल कुमार आदि मौजूद थे। उधर, सीडीपीओ हंसवा मनोज कुमार वर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकताओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सीडीपीओ ने कहा कि जितना मतदान बढ़ेगा, उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें