सत्रहवीं विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन क्षेत्रीय दलों का दबदबा रहा। ढोल ताशों की गूंज के बीच खागा व बिंंदकी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार समेत कुल 40 नामांकन दाखिल हुए। इनमें आठ निर्दलीय भी शामिल है। जहानाबाद सीट से आठ पर्चे भरे गए। बिंदकी व सदर सीट के लिए सात-सात नामांकन हुए। जबकि खागा, अयाहशाह व हुसैनगंज सीट के लिए छह-छह पर्चे भरे गए। मंगलवार व बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। गुरुवार को नाम वापस लिया जा सकता है।
बिंदकी में टूटा गठबंधन, अभिमन्यु ने पर्चा भरा
फतेहपुर। नामांकन दाखिले के आखिरी दिन खागा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ओम प्रकाश गिहार ने पर्चा भरा। यह सीट सपा व कांग्रेस गठबंधन के घोषित समझौते के तहत कांग्रेस के खाते में है। इसके अलावा भी कांग्रेस की ओर से बिंदकी सीट से अभिमन्यु सिंह ने पार्टी का एबी फार्म प्रस्तुत करते हुए पर्चा भरा। बता दें कि इस सीट पर पहले से ही सपा के प्रत्याशी रामेश्वर दयाल उर्फ दयालू गुप्ता न सिर्फ घोषित प्रत्याशी रहे बल्कि वह नामांकन पत्र के दो सेट भी दाखिल कर चुके हैं।
इससे यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट मंडरा रहा है। बिंदकी सीट के लिए ही पूर्व विधायक मरहूम सैय्यद कासिम हसन की बेगम व जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन बेगम ने रालोद उम्मीदवार के रूप में नामांकन कराया। इसके अलावा सदर सीट से लोकदल प्रत्याशी शहनवाज आलम ने पर्चा भरा। जहानाबाद सीट से लोकदल के उम्मीदवार श्री नारायन ने नामांकन कराया। अयाहशाह सीट से पीस कमेटी के अब्बास मेंहदी ने पर्चा भरा। खागा सीट से रालोद से राजेश राव व अपना दल से कमलेश ने नामांकन कराया। हुसैनगंज सीट से अपना दल से शहजादुल हसन, आदर्श लोकदल से कुलदीप व शिव सेना से आशीष ने नामांकन कराया।
सपा के उम्मीदवार सामूहिक आए
फतेहपुर। नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन सपा ने शक्ति प्रदर्शन का अहसास कराया। समर्थकों की नारेबाजी के बीच पार्टी के चारों उम्मीदवारों ने कलेक्ट्रेेट पहुंच कर विधानसभा वार चिंहित कोर्ट पर पर्चे भरे। सदर सीट से चंद्र प्रकाश लोधी, अयाहशाह सीट से सिटिंग विधायक अयोध्या प्रसाद पाल, जहानाबाद सीट से सिटिंग विधायक मदन गोपाल वर्मा के साथ बिंदकी सीट के प्रत्याशी रामेश्वर दयाल ने बाकी बचे सेट दाखिल किए।
करण का रास्ता साफ, नहीं आई श्रीदेवी
फतेहपुर। बिंदकी सीट पर भाजपा के प्रत्याशी करण सिंह पटेल या फिर श्रीदेवी? नामांकन के आखिरी दिन इससे पर्दा उठ गया। भाजपा उम्मीदवार के रूप में शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल कर गई श्रीदेवी पार्टी का एबी फार्म लेकर नहीं आई। बिंदकी आरओ सत्य प्रकाश ने बताया कि श्रीदेवी ने एक प्रस्तावक के साथ पर्चा भरा था। ऐसे में उनका दावा खारिज होता है।
इन्होंने भी कराया नामांकन
जहानाबाद सीट-
नाम दलीय/निर्दलीय
विवेक कुमार भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
जगदीश्वर निर्दलीय
कृष्णदत्त मिश्र फौजी जनता पार्टी
मनोज कुमार जय हिंद जय भारत पार्टी
प्रेम नारायन द्विवेदी अखिल भारतीय स्वराज्य दल
शिव नारायन भारत रक्षक पार्टी
श्रीराम सर्वश्रेष्ठ दल
बिंदकी विधानसभा सीट-
मुबारक अली फौजी जनता पार्टी
राम बाबूू जय हिंद जय भारत
प्रमोद कुमार विकास इंसाफ पार्टी
रीता देवी बहुजन मुक्ति मोर्चा
राम सहाय निर्दलीय
सदर विधानसभा सीट-
सौरभ मिश्रा निर्दलीय
कमलेश कुमारी भारतीय शक्ति चेतना पार्टी
बाबूराम निर्दलीय
दुर्गा प्रसाद निर्दलीय
सुरेश कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी
रमेश कुमार परिवर्तन समाज पार्टी
अयाहशाह विधानसभा सीट-
छोटे लाल प्रगतिशील मानव समाज पार्टी
सुखराज निषाद निर्दलीय
कृष्ण पाल निर्दलीय
होरालाल भारतीय क्रांति रक्षक पार्टी
राज करन विकास इंसाफ पार्टी
हुसैनगंज विधानसभा सीट-
राजेश साहू निर्दलीय
शमशेर सिंह फौजी जनता पार्टी
इशरार अली निर्दलीय
खागा विधानसभा सीट-
अनिल कुमार बहुजन मुक्ति पार्टी
भुलई बहुजन अवाम पार्टी
राकेश कुमार निर्दलीय