फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रथम खंड के 6,800 बकायेदारों के काटे गए कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधीगंज। फतेहपुर प्रथम खंड में करीब 6,800 बकायेदारों का कनेक्शन काटे गए। इसके बाद इनमें से करीब तीन हजार उपभोक्ताओं ने बिजली बिल भुगतान कर कनेक्शन चालू करा लिया है। 3800 उपभोक्ताओं का बिल अभी भी बाकी है।
विज्ञापन

बिजली निगम के मुताबिक प्रीपेड मीटर को पहले से रिचार्ज करके रखना होगा। एक भी रुपये माइनस जाने पर तीन दिन की मोहलत दी जाती है। इसके बाद कनेक्शन काट दिया जाता है। प्रीपेड रिचार्ज के बाद इसे 30 मिनट से दो घंटे के बीच शुरू कर दिया जाता है। प्रथम खंड में कुल 1 लाख 76 हजार बिजली उपभोक्ता हैं।
इनमें से अब तक 80 से अधिक यानी 60 फीसदी के आसपास स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। बेरुईहार उपखंड अधिकारी के मुकेश कटियार ने बताया कि लगातार लोग बिल जमा कर रहे हैं। प्रीपेड मीटर इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ता असुविधा से बचने के लिए अपना मीटर पहले से रिचार्ज कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें