फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की गठित जांच कमेटी पंहुची नोनारा

विज्ञापन
नोनारा गांव में जांच करती टीम। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
विकास कार्य जांचने नोनारा गांव पहुंची कमेटी
विज्ञापन

फतेहपुर। अमौली ब्लाक के नोनारा गांव में हुए विकास कार्यों में ग्राम प्रधान और सचिव पर अनियमितता बरतने का आरोप लगने के बाद शुक्रवार से जांच शुरू हो गई। डीएम के निर्देश पर डीआईओएस के नेतृत्व वाली कमेटी नोनारा गांव पहुंची।
जांच टीम ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने प्रधान माया देवी पत्नी राजू व सचिव अंशू पांडेय पर अनियमितता का आरोप लगाकर शिकायत की। बताया कि पांच साल में कोई काम नहीं कराया गया है। केवल कागजों में ही काम हुआ है।
विज्ञापन

ग्रामीण मुनीश उत्तम, राजेंद्र, प्रशांत, मनोज, राजेश, श्रीकांत, शिवकरन, गुड्डू, संदीप ने भी विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की। पंचायत भवन की बाउंड्री, आंबेडकर पार्क की बाउंड्री, इंटरलॉकिंग, बरातशाला, नाली व खड़ंजा निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर कमेटी जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम सचिव हो चुका है निलंबित
यहां पर तैनात ग्राम सचिव अंशू तालाब की जेसीबी से खुदाई के मामले में 15 दिन पहले निलंबित हो चुका है लेकिन महज दस दिन की भीतर फिर से तैनाती मिल गई थी। डीएम संजीव सिंह की जांच में फिर सचिव के अनियमितता बरतने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें