लोक जन शक्ति पार्टी की बैठक में संगठन मजबूती की रणनीति तैयार की गई। किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को जोरदारी से उठाते हुए गांव गांव तक पहुंचने का आह्वान किया।
सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में लोक जन शक्ति पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुप्तेश्वर राय ने कहा कि लोजपा प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है।
2016 तक पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत हो जाएगा और 2017 में पूरे जोश से लोजपा भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। 2017 में जनता क्षेत्रीय पार्टियों को धता बताकर वोट करेगी।
उन्होंने कहा कि लोजपा की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। इसके पहले लोजपा के प्रदेश महासचिव अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धर्मेंद्र मिश्रा को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन की घोषणा की। इस मौके पर धर्मेंद्र मिश्रा और अरविंद शुक्ला ने संगठन को चुस्त दुरुस्त करने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दिया।
स्वागत करने वालों में लोजपा जिलाध्यक्ष अजय सिंह यादव, राजेश शुक्ला, रामसजीवन पासवान, जगत नारायण त्रिपाठी, अनिल पासवान आदि रहे।