फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का कहर जारी, शीतलहर की चपेट में तीन लोगों की जान गई

Fri, 02 Jan 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ठंड का कहर से मौतें होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गढ़ीवा इलाके में ठंड लगने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। उधर, बिंदकी के मुगलरोड निवासी विद्याभूषण गुप्त (60) की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार भिठौरा घाट में किया है। इस तरह अब तक ठंड से जिले में 24 लोगों की जाने जा चुकी है।
विज्ञापन

गढ़ीवा मोहल्ला निवासी रामरतन (42) पुत्र सुशील बुधवार को खेतों पर गया था। खेत से काम काज निपटाने के बाद वापस घर लौटा था। तभी उसकी अचानक हालत बिगड़ी गई थी।

हाल बेहाल देखकर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इलाके में ही दूसरी घटना की जानकारी गुरूवार सुबह हुई है।
विज्ञापन


मोहल्ले के रमेश लोधी के मकान में वृद्ध अरुण कुमार रहता था। उसका सुबह से दरवाजा खुला नहीं था। यह देखकर मकान मालिक ने पड़ताल की। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस के मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़ा गया। घर के अंदर वृद्ध का शव बरामद हुआ। इलाकाई लोगों ने बताया कि कई वर्षों से अकेले ही वृद्ध रहता था। वह मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। उसका कोई सगा सबंधी नहीं है। इलाकाई लोगों ने ही शव का अंतिम संस्कार किया है।
 
कड़ाके की ठंड में बारिश की फुहारों ने मुश्किलें और बढ़ा दीं। बुधवार की रात से बादल छाने के साथ रुक-रुक कर हो रही रिमझिम बरसात में लाहा की फसल में माहू का खतरा भी बढ़ गया है।

हालांकि ठंड का असर कमजोर हुआ है, लेकिन बादल छंटने के बाद एक बार फिर से जानलेवा ठंड से आम लोगों को जूझना पड़ सकता है। ऐसे मौसम में लाहा की फसल में माहू की बीमारी गिरफ्त में ले लेती है।

अगर दो चार दिन ऐसा मौसम रहा, तो किसान एक बार फिर से मारा जाएगा, क्योंकि सूखे के कारण खरीफ की फसल से हाथ धो चुका किसान लाहा की फसल भी गवां सकता है।

उधर, रिमझिम बरसात के कारण सरकारी और निजी बस स्टैंड और टैंपो स्टैंडों में यात्रियों की हालत खराब रही। बरसात से बचाव के लिए कोई व्यवस्था न होने के कारण यात्री भीगते रहे। बचाव के लिए आसपास की दुकानों की शरण लेते दिखाई पड़े।
पिछले हफ्तेभर से एक ओर जहां सर्दी का प्रकोप तेजी से पड़ रहा है वहीं बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी लड़खड़ाई है। अलग अलग फाल्ट के चलते बीते चौबीस घंटे में मुश्किल से सात से आठ घंटे ही बिजली मिली है।

ऐसे में उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मुराइनटोला विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत लालाबाजार में जर्जर तार चिंगारी के साथ टूटकर गिर गया जिससे आपूर्ति बाधित हो गई।

सूचना पर लाइनमैन ने फाल्ट ठीक की। इसी प्रकार शांतीनगर इलाके में ढाई सौ केवीए के ट्रांसफार्मर का तार बह गया जिससे इलाके में आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को ठंडी के मौसम में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न होने पर न तो गीजर चल पाते हैं और न ही रूम हीटर।
विज्ञापन


वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम एके माथुर ने बताया कि फाल्ट तत्काल ठीक कराने के निर्देश सभी जेई को दिए जा रहे हैं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें