फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने मकान में घुसकर लाखों कीमत के गहने उड़ाए

Fri, 02 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बाकरगंज इलाके में बुधवार की रात चोरों ने स्वास्थ्य विभाग कर्मी के मकान में बक्से का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार कर दिए। वारदात की सूचना पर एएसपी, सीओ सिटी और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पहुंची। पुलिस का दावा है कि जेवरातों की बरामदगी कर ली गई है, जबकि पीड़ित पक्ष ने ऐसी किसी बरामदगी से इंकार किया है।
विज्ञापन

बाकरगंज इलाका निवासी मजहबी पत्नी स्व. मसरूर स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर तैनात है। मोहर्रम में शामिल होने लेने के लिए लखनऊ निवासी उसकी बहन कस्सो माहभर पूर्व आई थई।

कस्सो ने अपने जेवरात मजहबी को रखने के लिये दे दिए थे। परिवार के सभी लोग बुधवार की शाम मजलिस में हिस्सा लेने गए थे। देर रात घर वापसी में लोगों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


घर के ताले टूटे देखकर दंग रह गये। घर का सारा सामान फैला हुआ था। घटना की सूचना पर इलाकाई लोगों की भीड़ और पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने नमूने एकत्र करके जांच शुरू की।

कस्सो ने पुलिस को बताया कि उसके करीब बीस लाख कीमत के हीरे, सोेने और चांदी जेवरात रहे हैं। घटना की सूचना पर एएसपी एके मिश्र, सीओ सिटी आरके वर्मा मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिक टीम ने घर के सारे सदस्यों के फिंगर से लेकर पड़ताल की। घर कीएक महिला ने अपनी उंगलियों के निशान देने से इंकार कर दिया। इससे पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने परिवार के सारे सदस्यों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू की, जिसमें परिवार के लोगों ने चोरी करके सारा माल सर्राफ के हाथों बेच आने का खुलासा किया।

पुलिस जेवरातों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है। एसआई सनुज यादव ने बताया कि चोरी का माल पीड़ित को मिल गया है। तहरीर पर कार्रवाई के लिये पीड़ित पक्ष तैयार नहीं हुआ है। वहीं पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि चोरी के जेवरातों का कोई पता नहीं लगा है। हालांकि चोरी करने वालों ने जरूर घटना कबूल कर ली है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें