फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीओ खागा ने मामले की जांच शुरू कीदुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। थाना क्षेत्र के एक गांव की 28 वर्षीय विवाहिता के साथ युवक ने दुष्कर्म किया था। 25 फरवरी को महिला की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला 17 जनवरी को खेत में गई थी। यहीं विक्रम निषाद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। शोर मचाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था।
लोकलाज के डर से महिला कुछ दिन तक शांत रही। बाद में सात फरवरी को विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद से आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर था।
25 फरवरी को महिला की अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। हालांकि महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया और शव का अंतिम संस्कार कराया। पुलिस ने गुरुवार रात आरोपी विक्रम निषाद को गुरुवल मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें