फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस से वन स्टाप सेंटर को जाने वाला रास्ता होगा चौड़ा

विज्ञापन
निर्माणाधीन बस स्टाप सेंटर की नपाई करवाते सदर एसडीएम प्रमोद झा - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
शहर के तुराबअली का पुरवा स्थित सीएमओ कार्यालय से वन स्टॉप सेंटर को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। गुरुवार को एसडीएम प्रमोद झा और सीओ संजय सिंह की संयुक्त टीम ने सड़क की भौतिक स्थित देखी।
विज्ञापन

डाक बंगला के सामने स्थित वीआईपी रोड पर सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। ज्यादातर लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन से समय मांगा था। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर बिजली के खंभे लगाने में हो रहे विवाद का भी निस्तारण किया। इसके साथ ही तुरावाली पुरवा से सीएमओ ऑफिस होते हुए वन स्टॉप सेंटर तक 100 मीटर सड़क का चौड़ीकरण किए जाने से पूर्व यहां की स्थितियों को देखा।
वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 12 फिट है, जिसे बढ़ाकर 18 फीट किया जाना है। इस मार्ग पर एक मंदिर, दो व्यक्तियों के मकान का आंशिक भाग व दो व्यक्तियों के शौचालय स्थित हैं। जिसे संबंधित व्यक्तियों ने स्वयं ही हटाने के लिए प्रशासन से समय की मांग की है। इस अवसर पर राजस्व टीम के साथ नगरपालिका व बिजली विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें